Whatsapp Web: बार-बार लॉगआउट हो रहा है WhatsApp Web? घबराइए मत! ये चौंकाने वाले कारण जो हर यूजर को जानना है बेहद जरूरी

Whatsapp Web: हाल ही में अगर आपका WhatsApp Web बार-बार लॉगआउट हो रहा है, तो यह सिर्फ कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। अक्सर ऐसा ब्राउजर सेटिंग्स, कुकीज या नई अपडेट्स की वजह से होता है, न कि आपकी गलती की वजह से।

Whatsapp Web: बार-बार लॉगआउट हो रहा है WhatsApp Web? घबराइए मत! ये चौंकाने वाले कारण जो हर यूजर को जानना है बेहद जरूरी

(Whatsapp Web/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: March 13, 2026 / 11:16 am IST
Published Date: March 13, 2026 10:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 मार्च 2026 से WhatsApp में SIM बाइंडिंग लागू।
  • Web और डेस्कटॉप अकाउंट अब फोन सिम से जुड़े रहेंगे।
  • अगर सिम हटाई या बदली गई, तो लॉगआउट होना स्वाभाविक।

नई दिल्ली: Whatsapp Web Logout: अगर हाल के दिनों में आपका Whatsapp Web हर कुछ घंटों में खुद-ब-खुद लॉगआउट हो रहा है, तो यह केवल तकनीकी समस्या नहीं है। कई यूजर्स ने यह अनुभव साझा किया है। इसके पीछे 1 मार्च 2026 से लागू हुआ एक नया नियम माना जा रहा है, जिसे सिम बाइंडिंग कहा जाता है। इस नियम के अनुसार आपका Whatsapp अकाउंट अब हमेशा आपके फोन में मौजूद फिजिकल सिम से जुड़ा होना जरूरी है।

SIM बाइंडिंग क्या है?

पहले WhatsApp का सिस्टम एक बार मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन करता था। ओटीपी के जरिए सत्यापन के बाद आप Web और डेस्कटॉप वर्जन पर बिना सिम के भी लॉगिन कर सकते थे। लेकिन अब Department of Telecommunications ने नया नियम लागू किया है। अब WhatsApp समय-समय पर यह जांच सकता है कि आपका रजिस्टर्ड सिम आपके फोन में मौजूद है या नहीं। अगर सिम हटाई गई, बदली गई या बंद मिली, तो अकाउंट अस्थायी रूप से बंद हो सकता है।

सरकार का क्या कहना है?

सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर अपराध और फर्जी गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। पहले लोग भारतीय नंबर से अकाउंट बनाकर उसे कहीं और से इस्तेमाल कर लेते थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था। SIM बाइंडिंग से हर अकाउंट को केवाईसी-वेरिफाइड सिम से जोड़ा रखा जाएगा, जिससे ट्रैकिंग और जवाबदेही आसान होगी।

1 मार्च के बाद क्या बदल गया?

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब सिम की मौजूदगी नियमित रूप से जांची जाएगी। इसका सीधा असर WhatsApp Web और डेस्कटॉप यूजर्स पर पड़ेगा। अगर सिम फोन में नहीं है, तो Web सेशन अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। दोबारा लॉगिन करने के लिए फोन में सक्रिय सिम होना जरूरी है। इसके अलावा लिंक्ड डिवाइस और कंपेनियन मोड पर भी सख्ती बढ़ाई जा सकती है, खासकर उन डिवाइस पर जिनमें सिम कार्ड नहीं होता।

लॉगआउट की समस्या से बचने के उपाय

इस समस्या से बचने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका WhatsApp उसी नंबर से रजिस्टर्ड हो, जिसकी सिम आपके फोन में लगी हो। अगर आपने हाल ही में नंबर बदला है, तो अकाउंट डिटेल्स को दोबारा चेक करें। ऐप को हमेशा अपडेट रखें और अगर आप Web वर्जन ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो फोन पास रखें और सिम एक्टिव स्थिति में हो। इससे बार-बार लॉगआउट होने की समस्या कम हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।