LIC Bonus Share: 22 लाख लोगों की चमकेगी किस्मत! LIC दे रही है एक पर एक फ्री शेयर, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?

LIC Bonus Share: Life Insurance Corporation of India ने अपने करीब 22 लाख निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। जिसके तहत निवेशकों को एक अतिरिक्त शेयर फ्री मिलेगा। (NSE: LICI, BSE: 543526)

LIC Bonus Share: 22 लाख लोगों की चमकेगी किस्मत! LIC दे रही है एक पर एक फ्री शेयर, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?

(LIC Bonus Share/ Image Credit: LIC)

Modified Date: April 14, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: April 14, 2026 4:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LIC ने पहली बार बोनस शेयर का ऐलान किया।
  • 1:1 रेशियो में मिलेगा फ्री शेयर।
  • शेयर संख्या बढ़ेगी, निवेशकों को मिलेगा लंबा फायदा।

नई दिल्ली: LIC Bonus Share: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने करीब 22 लाख निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास एक शेयर है, उन्हें एक अतिरिक्त शेयर बिलकुल फ्री में मिलेगा। वहीं, कंपनी के इस फैसले को लेकर निवेशक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह LIC का पहला बोनस इश्यू है।

क्या है बोनस शेयर और कैसे मिलेगा फायदा?

बोनस शेयर का मतलब है कि कंपनी अपने मुनाफे या रिजर्व से निवेशकों को अतिरिक्त शेयर बिना किसी अतिरिक्त पैसे के देती है। LIC ने साफ किया है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे वे ही इस लाभ के हकदार होंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी के पास 10 शेयर हैं तो उसे 10 और शेयर मिलेंगे। जिससे कुल शेयर दोगुने हो जाएंगे।

रिजर्व फंड से होगा पूरा इंतजाम

कंपनी इस बोनस इश्यू के लिए अपने मजबूत रिजर्व फंड का इस्तेमाल कर रही है। LIC ने बताया है कि उसके पास करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का रिजर्व और सरप्लस है। इसमें से लगभग 6,325 करोड़ रुपये को कैपिटलाइज करके बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। यह दिखाता है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और वह निवेशकों को लगातार रिटर्न देने में सक्षम है।

कब मिलेंगे बोनस शेयर निवेशकों को

LIC ने बताया है कि बोर्ड की मंजूरी के बाद लगभग दो महीने के भीतर बोनस शेयर निवेशकों के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अनुमान है कि यह प्रक्रिया 12 जून तक पूरी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए अभी रिकॉर्ड डेट और कुछ जरूरी मंजूरियां तय होना बाकी हैं।

निवेशकों को क्या फायदा होगा?

बोनस शेयर मिलने से निवेशकों के पास कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे भविष्य में मुनाफे की संभावना भी बढ़ती है। हालांकि, शेयर की कीमत एडजस्ट होकर थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन कुल वैल्यू पर असर नहीं पड़ता। साथ ही, इससे बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है और नए निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।