BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

नवी मुंबई के उद्यमी से 8.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज

नवी मुंबई के उद्यमी से 8.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज

नवी मुंबई के उद्यमी से 8.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज
Bhasha
Published: 25 Sept 2026 | 4:40 pmModified: 25 Sept 2026 | 4:40 pm

ठाणे, 25 सितंबर (भाषा) पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कच्चे माल की आपूर्ति के सौदे में नवी मुंबई के एक उद्यमी से 8.46 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में एक निजी कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भिवंडी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता वाशी निवासी गौरव अनिल सिंघल ने आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी ने कच्चा माल खरीदा और 2.25 प्रतिशत कमीशन पर एपीआरएएन एंटरप्राइजेज को आपूर्ति किया, लेकिन कंपनी ने तीन साल तक भुगतान नहीं किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आदित्य अरविंद अग्रवाल (35), उनके भाई गौतम (38) और पिता अरविंद अग्रवाल (71) ने कच्चा माल खरीदने के लिए पूंजी की जरूरत बताते हुए अगस्त 2024 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया था।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि तय शर्तों के अनुसार, शिकायतकर्ता की कंपनी ने कच्चा माल खरीदकर एपीआरएएन एंटरप्राइजेज और उसकी सहयोगी इकाइयों को आपूर्ति की थी। इसके बदले शिकायतकर्ता को 2.25 प्रतिशत कमीशन और तय अवधि में सामग्री की कीमत का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने बताया कि शुरुआती लेनदेन सुचारू रूप से चला, लेकिन बाद में आरोपियों ने जानबूझकर भुगतान से बचना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि बकाया राशि के एक हिस्से के निपटारे के लिए आरोपियों ने 25-25 लाख रुपये के 10 चेक जारी किए थे, लेकिन इनमें से केवल एक चेक का भुगतान हुआ, जबकि बाकी चेक बाउंस हो गए।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि मार्च में हुई एक बैठक के दौरान आरोपियों ने लिखित भुगतान कार्यक्रम दिया था, जिसमें 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान 12 किस्तों में करने पर सहमति जताई गई थी, लेकिन वे एक भी किस्त का भुगतान नहीं कर सके।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 10 अगस्त 2024 से 22 सितंबर 2026 के बीच शिकायतकर्ता से 8.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नवी मुंबई के उद्यमी से 8.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज

शहर की खबरें
यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी

यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी

01 Oct 2026 | 2:23 pm
फडणवीस ने लोगों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्च नायक’ बताया

फडणवीस ने लोगों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्च नायक’ बताया

01 Oct 2026 | 2:03 pm
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम

01 Oct 2026 | 1:40 pm
बहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना

बहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना

01 Oct 2026 | 1:17 pm
हर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

हर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

01 Oct 2026 | 12:42 pm
पायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर

पायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर

01 Oct 2026 | 12:15 pm
हर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

हर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त

01 Oct 2026 | 11:33 am
शिवसेना (उबाठा) नेता की हत्या: बेटे ने ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति पर लगाया साजिश का आरोप

शिवसेना (उबाठा) नेता की हत्या: बेटे ने ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति पर लगाया साजिश का आरोप

01 Oct 2026 | 10:24 am