BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठाणे : अदालत ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी कारोबारी को बरी किया

ठाणे : अदालत ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी कारोबारी को बरी किया

ठाणे : अदालत ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी कारोबारी को बरी किया
Bhasha
Published: 18 Sept 2026 | 11:21 amModified: 18 Sept 2026 | 11:21 am

ठाणे, 18 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद के पति और कारोबारी शेर बहादुर सुरेश सिंह को 2017 में गाड़ी उठाने की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को धमकाने और उनके साथ मारपीट करने के मामले में गवाहों के बयानों में विसंगतियों का हवाला देते हुए बरी कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.एस. रेंगे ने बृहस्पतिवार को सिंह को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आपराधिक धमकी देने और सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकने के आरोपों से बरी कर दिया।

यह मामला 29 सितंबर, 2017 की एक घटना से जुड़ा है, जब अवैध पार्किंग की शिकायतों के बाद ठाणे के नालपाडा इलाके में एक निजी क्रेन के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

अभियोजन पक्ष का आरोप है कि सिंह ने पुलिस टीम के सदस्यों को अपशब्द कहे, उन्हें धमकी दी और क्रेन में आग लगा दी। साथ ही उन्होंने एक पुलिसकर्मी को गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश भी की।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के एक गवाह ने हालांकि स्वीकार किया कि बहस की शुरुआत सिंह द्वारा टीम से सवाल करने और निजी क्रेन के इस्तेमाल के लिए कानूनी पंजीकरण व अनुमति पत्र मांगे जाने से शुरू हुई।

अदालत ने टिप्पणी की कि अभियोजन पक्ष क्रेन के पंजीकरण की जानकारी, मालिकाना हक के दस्तावेज, अनुबंध या अनुमति पत्र पेश करने में नाकाम रहा। साथ ही, वह ऐसा कोई दस्तावेजी या आधिकारिक सबूत भी पेश नहीं कर पाया जिसके आधार पर वाहन उठाने का कार्य किया जा रहा था।

न्यायाधीश ने इसी के साथ गवाहों के बयानों में विसंगति, चिकित्सा संबंधी साक्ष्यों की कमी, घटना वाली जगह पर ‘नो पार्किंग’ का कोई चिह्न न होने और भीड़-भाड़ वाली जगह पर घटना होने के बावजूद अभियोजन पक्ष द्वारा स्वतंत्र गवाहों से पूछताछ न करने जैसे तथ्यों को भी संज्ञान में लिया।

भाषा धीरज रंजन वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठाणे : अदालत ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी कारोबारी को बरी किया

शहर की खबरें
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

01 Oct 2026 | 6:38 pm
नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

01 Oct 2026 | 6:29 pm
कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

01 Oct 2026 | 6:00 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm