BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठाणे में दो युवकों पर तलवार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में दो युवकों पर तलवार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में दो युवकों पर तलवार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 24 Jul 2025 | 12:56 pmModified: 24 Jul 2025 | 12:56 pm

ठाणे, 24 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में विवाद के बाद दो लोगों ने कथित तौर पर तलवारों से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वागले एस्टेट इलाके की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दो लोग तलवारें लहराते हुए एक समूह का पीछा करते देखे जा सकते हैं जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि कार धुलाई सेंटर पर काम करने वाला 24 वर्षीय युवक कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। तभी दोनों आरोपी उनके पास पहुंचे और समूह में से एक युवक से पास में खड़ी गाड़ी हटाने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो तलवारों से लैस दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर समूह के दो युवक पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमले के दौरान दो युवक घायल हो गए।’’

कुछ राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और भारतीय न्याय संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना का वीडियो असली है और मामले में साक्ष्य का हिस्सा है।

पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भाषा खारी नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठाणे में दो युवकों पर तलवार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

शहर की खबरें
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

01 Oct 2026 | 6:38 pm
नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

01 Oct 2026 | 6:29 pm
कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

01 Oct 2026 | 6:00 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm