ठाणे में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 1.1 करोड़ रुपये की ठगी, जांच जारी
ठाणे में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 1.1 करोड़ रुपये की ठगी, जांच जारी
ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 59 वर्षीय महिला से साइबर ठगों ने कथित तौर पर 1.1 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला को एक फर्जी ऐप के जरिये शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहा और उसके पैसे ठग लिए।
एक अधिकारी ने बताया कि घोड़बंदर रोड की निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ठगों ने एक लिंक के माध्यम से उसे एक ‘ट्रेडिंग ऐप’ डाउनलोड करने के लिए कहा और चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच कई बैंक खातों में 1.1 करोड़ रुपये जमा करवाए।
उन्होंने कहा कि जब महिला ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने झूठे तौर पर उसके मुनाफे को 13.67 करोड़ रुपये दिखाया और अतिरिक्त भुगतान की मांग की।
ठाणे की साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल सोनावणे ने कहा, ‘‘बैंक खाताधारकों और ऐप संचालकों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’
भाषा संतोष रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 1.1 करोड़ रुपये की ठगी, जांच जारी
THANE
और भी पढ़ें ›यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pmफडणवीस ने लोगों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्च नायक’ बताया
01 Oct 2026 | 2:03 pmराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम
01 Oct 2026 | 1:40 pmबहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना
01 Oct 2026 | 1:17 pmहर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 12:42 pmपायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर
01 Oct 2026 | 12:15 pmहर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 11:33 amशिवसेना (उबाठा) नेता की हत्या: बेटे ने ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति पर लगाया साजिश का आरोप
01 Oct 2026 | 10:24 am