हनुमान चालीसा का पाठ, CM कमलनाथ ने कहा- यह कार्यक्रम प्रदेश के साढ़े 7 करोड़ जनता की भलाई के लिए है..

हनुमान चालीसा का पाठ, CM कमलनाथ ने कहा- यह कार्यक्रम प्रदेश के साढ़े 7 करोड़ जनता की भलाई के लिए है..

हनुमान चालीसा का पाठ, CM कमलनाथ ने कहा- यह कार्यक्रम प्रदेश के साढ़े 7 करोड़ जनता की भलाई के लिए है..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: January 30, 2020 4:55 pm IST

भोपाल। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मिंटो हॉल में हनुमान चालीसा के सवा करोड़ जाप के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान चालीसा के पाठ को पूरी तरह धार्मिक आयोजन बताया है।

Read More News: मंत्री अनिला भेड़िया का बयान, कहा- प्रदेश को खोखला करके गई पिछली सरकार

सीएम कमलनाथ ने कहा कि ये कार्यक्रम प्रदेश के साढ़े 7 करोड़ जनता की भलाई के लिए है। सीएम कमलनाथ ने ये भी कहा कि हनुमान जी को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए वैसे ही गांधी जी को भी किसी दल की राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। दोनों ही मेरे जीवन के आदर्श हैं।

Read More News: आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय भाषा और बोली में पढ़ाई, सीएम भूपेश का…

महानिर्वाण और हमारे हनुमान कार्यक्रम में जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजयशंकर मेहता ने बताया कि हनुमानजी और गांधीजी दोनों ही राष्ट्रभक्त हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने जिस तरह से देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई, वैसे ही हनुमानजी ने रामराज्य की स्थापना में अहम योगदान दिया था।

इस कार्यक्रम के जरिए गांधी प्रतिमा के सामने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा हनुमान चालीसा का सवा करोड़ जाप कराया गया। कार्यक्रम के जरिए दुनियाभर के 56 देशों में एक साथ हनुमान चालीसा जाप किया गया है।

Read More news: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, सरकार बजट में…

 


लेखक के बारे में