किसान आंदोलन पर मैंने मोदी-शाह को समझाया, बताया कि ‘दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं’- सत्यपाल मलिक

किसान आंदोलन पर मैंने मोदी-शाह को समझाया, बताया कि 'दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं'- सत्यपाल मलिक

किसान आंदोलन पर मैंने मोदी-शाह को समझाया, बताया कि ‘दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं’- सत्यपाल मलिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 24, 2021 11:58 am IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को समझाया है कि वो दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं।  किसानों के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। उनकी वास्तविक मांगों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ न्याय करे और उनकी वास्तविक मांगों पर विचार करें। 

पढ़ें- सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगी चिकन-मटन सहित ये दुकानें, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी 5 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन

हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान के पत्र को जवाब देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात की है। साथ ही किसानों के चल रहे आंदोलन और उनकी मांगों से अवगत कराया है। सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि उन्हें भरोसा है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर और गेंदबाज अश्विन का हार्ट अटैक से न…

गौरतलब है कि हरियाणा में निर्दलीय विधायक सांगवान ने कृषि बिल कानूनों को लेकर भाजपा-जेजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। जिसके बाद राज्यपाल मलिक को पत्र लिखकर सरकार से बिल वापस लेने की अपील की थी।

पढ़ें- कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों…

विधायक के पत्र का जवाब देते हुए राज्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री से इस पर गंभीरता से विचार करने और किसानों को दिल्ली से खाली हाथ नहीं लौटने की अपील की।


लेखक के बारे में