PM Kisan Yojana 22nd Installment: कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त..? यहां पढें ताजा अपडेट

Ads

PM Kisan Yojana 22nd Installment: देश के करोड़ों किसान पीएम किसाम योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पिछली किस्त नवंबर में जारी हुई थी।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 09:15 AM IST

kisan yojana/ image source: narendra modi x hadnle

HIGHLIGHTS
  • 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार
  • हर किस्त चार महीने में जारी
  • ऑनलाइन पोर्टल से जानकारी प्राप्त करें

नई दिल्ली: देश के करोड़ों किसान पीएम किसाम योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पिछली किस्त नवंबर में जारी हुई थी। और अब 22वीं किस्त जारी होने की तारीख नजदीक ऐ रही है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि, योजना को लेकर ताजा अपडेट क्या है।

PM Kisan Yojana: 9 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित

पीएम किसान योजना से देश में 9 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के अनुसार हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। उदाहरण के लिए, 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 में किसानों के खाते में पहुँच सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं हुई है।

PM Kisan Yojana Ki 22vi Kist Kab Aayegi: पोर्टल पर क्या दिखा रहा ?

योजना से जुड़े किसानों के लिए सबसे भरोसेमंद स्रोत है आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in, जहां पर योजना से संबंधित सभी जानकारी, जैसे किस्त जारी होने की तारीख, योजना के नियम और पात्रता की जानकारी उपलब्ध होती है। वर्तमान में पोर्टल पर सिर्फ 21वीं किस्त की ही जानकारी दी गई है, और 22वीं किस्त को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में आधिकारिक तारीख पोर्टल पर अपडेट कर देगी।

क्या है पीएम किसान योजना ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना देश के उन किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिन्हें आर्थिक रूप से सरकारी मदद की आवश्यकता है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में (हर किस्त 2,000 रुपये) जारी की जाती है। अब तक कुल 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और इस बार किसानों की निगाहें 22वीं किस्त पर लगी हुई हैं। इस किस्त का इंतजार उन लाखों किसानों को है जो योजना से जुड़े हैं और आर्थिक सहायता के लिए इस राशि का उपयोग करते हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल है। किसान अपना किसान आईडी और बैंक खाता पोर्टल में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं और अपनी किस्त की स्थिति को कभी भी चेक कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

पीएम किसान योजना क्या है?

किसानों के लिए आर्थिक सहायता योजना

22वीं किस्त कब आएगी?

फरवरी 2026 में अनुमानित

किस वेबसाइट पर अपडेट मिलेगा?

pmkisan.gov.in आधिकारिक पोर्टल