International Yoga Day 2025: जमीन ही नहीं जल में भी संभव है योग.. महाकाल की नगरी में मां शिप्रा तैराक दल ने पेश की अनूठी मिसाल, देखें वीडियो
International Yoga Day 2025: जमीन ही नहीं जल में भी संभव है योग.. महाकाल की नगरी में मां शिप्रा तैराक दल ने पेश की अनूठी मिसाल, देखें वीडियो

International Yoga Day 2025/Image Credit: IBC24
- 6 से 15 वर्ष तक के करीब 30 बच्चों ने पानी में किया योग
- जल में योग करना साधारण योग से कहीं अधिक कठिन
- बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया
इंद्रेश सूर्यवंशी, उज्जैन। International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उज्जैन ने एक अनूठी मिसाल पेश की, जब शहर के बाल तैराकों ने शिप्रा नदी की गोद में उतरकर ‘जल योग’ के माध्यम से योग और स्वास्थ्य का संदेश दिया। दत्त अखाड़ा घाट पर आयोजित इस विशेष आयोजन में 6 से 15 वर्ष तक के करीब 30 बच्चों ने पानी में तैरते हुए विभिन्न योग मुद्राएं प्रस्तुत कर सभी को चकित कर दिया।
Read More: International Yoga Day 2025: सीएम डॉ मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल, लोगों के साथ किया योग
बच्चों ने किया जल योग
पानी में पिरामिड और अन्य योगासन, दिखाया संतुलन और समर्पण यह आयोजन मां शिप्रा तैराक दल के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों ने जल के भीतर और सतह पर संतुलन बनाकर योग की कठिन मुद्राएं प्रदर्शित कीं। जल योग के दौरान बच्चों ने सामूहिक पिरामिड बनाए, ताड़ासन, वज्रासन, पद्मासन और ध्यान मुद्रा जैसी आकृतियों को जल के बहाव के बीच साकार कर दिखाया कि, योग केवल जमीन पर ही नहीं, जल में भी संभव है।
Read More: #InternationalDayofYoga2025: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल हुए सीएम साय, रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास, देखें वीडियो
बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया
अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया कि, यह आयोजन बच्चों में मानसिक और शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया है। उन्होंने कहा – “देश भर में योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं, अधिकांश लोग ज़मीन पर बैठकर योग करेंगे। लेकिन हमने सोचा कि इस बार कुछ अलग किया जाए, इसलिए तैराकी सीख चुके बच्चों को पानी में योग के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया।”
Read More: Aaj ka Mausam: अगले 24 घंटे होगी झमाझम बारिश.. 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 23 जून तक मौसम रहेगा मेहरबान
जल में योग करना साधारण योग से कहीं अधिक कठिन
सोलंकी ने बताया कि, जल में योग करना साधारण योग से कहीं अधिक कठिन होता है क्योंकि पानी में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए बच्चों को न केवल शारीरिक दृढ़ता बल्कि मानसिक एकाग्रता भी विकसित करनी पड़ती है। यही कारण है कि जल योग शरीर और मन, दोनों को सशक्त करने का माध्यम बन सकता है।
Web Title: International Yoga Day 2025
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm