Aaj ka Mausam: भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है। 3 दिन में ही मानसून ने प्रदेश के 53 जिलों को कवर कर लिया है। भिंड और मऊगंज में भी मानसून की एंट्री हो गई है। 5 दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर किया है।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 5 सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए हैं। जिसके कारण अगले चार दिनों तक प्रदेश का बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि, प्रदेश में दो लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दबाव क्षेत्र और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवतीय परिसंचरण एक्टिव हैं, जिसके कारण आने 21, 22 और 23 जून को मध्यप्रदेश में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, कहीं-कहीं अति भारी बारिश भी हो सकती है।
मानसून ने पिछले 5 दिनों में पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है। अब तक प्रदेश के सभी 53 जिलों में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है।
किन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है?
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिले – सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली – में अति भारी बारिश (4 से 8 इंच तक) की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
किन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है?
ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना – इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
भोपाल, इंदौर और अन्य प्रमुख शहरों का क्या अलर्ट स्टेटस है?
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर जलभराव की चेतावनी देता है।