Ujjain Ganesh ji ‘Crying’ Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए ‘बप्पा’, देखिए वीडियो
Ujjain Ganesh ji ‘Crying’ Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए ‘बप्पा’, देखिए …

Ujjain Ganesh ji 'Crying' Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए 'बप्पा', देखिए वीडियो / Image: Viral Video
- गणेश प्रतिमा की आंखों से पानी निकलने का वीडियो वायरल
- ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू निकल रहे थे
- चोला चढ़ाने और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा की आंखों से पानी निकलना कम हो गया
उज्जैन: Ujjain Ganesh ji 'Crying' Video Viral गणेश चतुर्थी में अब सिर्फ एक ही दिन शेष हे यानि 14 सितंबर को भगवान गणेश जी देशभर में स्थापना की जाएगी। पूरे 11 दिन तक चलने वाले गणेश पर्व को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बीच उज्जैन जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है में भगवाण गणेश की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। ये वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब उज्जैन में ही हनुमान जी के मंदिर को शिफ्ट करने का दावा किया जा रहा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि लाखों कोशिश के बाद भी हनुमान जी की मूर्ति को हटाया भी नहीं जा सका है। गणेश जी का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है।
रोने लगे भगवान गणेश जी
Ujjain Ganesh ji 'Crying' Video Viral सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गणेशजी की आंखों से पानी निकल रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो रो रहे हैं। वहीं, गणेशजी की आंखों से निकल रहे पानी को एक बार कपड़े से साफ किया जाता है, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी आंखों में फिर से पानी भर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद भक्तों की भीड़ भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है। मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर तेज हो गया है।
https://youtube.com/shorts/6PJvlUiEBqE?feature=share
चोला नहीं चढ़ाने से हुए थे नाराज
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना उज्जैन से करीब 15 किलोमीटर दूर ताजपुर गांव का है, जहां रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब लोग माता जी के झोपड़े पर दर्शन करने पहुंचे, तब वहां प्रतिमा के रोते हुए का दृश्य दिखाई दिया। गणेशजी की आंखों से आंसू निकलता देख ग्रामिणों ने गांव के वरिष्ठ लोगों को सूचना दी। इसके बाद भी ग्रामीणों ने एकत्र होकर मंदिर परिसर में भगवान गजानन जी महाराज की महाआरती की। इस दौरान मंदिर में ढोल बजाए गए और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की गई।
चोला चढ़ाने के बाद नहीं निकला आंखों से आंसू
वहीं, ग्रामीणों ने मानें तो शनिवार सुबह ही करीब साढ़े 6 बजे गांव में नजर पूजा का आयोजन किया गया था। इससे पहले गांव में गणेशजी की यात्रा भी निकाली गई थी। यात्रा के बाद गणेशजी को चोला चढ़ाना था, लेकिन किसी कारणवश पंचायत की ओर से ऐसा नहीं किया गया। ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि गणेशजी को चोला नहीं चढ़ाया गया जिसके चलते ऐसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गणेशजी के नाराज होने का अहसास होने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत भगवान गणेश की यात्रा निकाली और प्रतिमा को चोला अर्पित किया। ग्रामीणों का दावा है कि चोला चढ़ाने के बाद प्रतिमा की आंखों से निकलने वाली पानी की बूंदें धीरे-धीरे कम होने लगीं। दोपहर लगभग 1:30 बजे के आसपास आंसू काफी कम हो गए। फिलहाल, प्रतिमा की आंखों से पानी आने की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते मच गई अफरा-तफरी, 12 से ज्यादा मौतों से मचा हड़कंप
- Indonesia Ship Missing: 240 लोगों को लेकर जा रहा जहाज रहस्यमयी तरीके से गायब, यात्रियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Silver Price Today 13 September 2026: तीज पर्व पर अचानक चांदी हुई सस्ती, ढाई हजार से नीचे पहुंचा एक तोले का भाव, त्योहारी सीजन में महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उज्जैन के ताजपुर गांव से जुड़े एक वायरल वीडियो में गणेश प्रतिमा की आंखों से पानी निकलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसे भगवान गणेश के रोने का दावा किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Ganesh ji 'Crying' Video Viral: Ganpati Bappa Upset due to Villager not Present Chola Before Ganesh Chaturthi
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am