Ujjain 11 August Independence Day : 15 अगस्त नहीं… इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस! यहाँ निभाई जा रही 79 साल पुरानी परंपरा
उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के बजाय 11 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह आयोजन अंग्रेजी कैलेंडर …

Ujjain 11 August Independence Day
- बड़े गणेश मंदिर में स्वतंत्रता दिवस 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
- आयोजन 1947 की वैदिक तिथि श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के आधार पर किया जाता है।
- ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, भारत माता पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उज्जैन : Ujjain 11 August Independence Day : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्वों को भी अंग्रेजी तारीख के बजाय वैदिक तिथि के अनुसार मनाने की अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। इसी कड़ी में, महाकाल मंदिर के समीप स्थित प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के बजाय 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
11 अगस्त को होगा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान
मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पं. अक्षय व्यास के अनुसार, 15 अगस्त 1947 को जब भारत स्वतंत्र हुआ था, तब पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। इस वर्ष यह वैदिक तिथि 11 अगस्त को पड़ रही है, इसलिए मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन इसी दिन किया जाएगा। 11 अगस्त को सुबह भगवान गणेश के विशेष पूजन और अभिषेक के बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, और भारत माता का पूजन होगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
क्या है अनूठी परंपरा का राज़
इस अनूठी परंपरा की शुरुआत के पीछे एक ऐतिहासिक संदर्भ है। पं. अक्षय व्यास ने बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. नारायण व्यास से देश की स्वतंत्रता की घोषणा के लिए शुभ मुहूर्त निकालने का आग्रह किया था। पंचांग गणना के आधार पर उन्होंने श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को सर्वश्रेष्ठ तिथि बताया था। Ujjan NEWS इसी पंचांगीय गणना के आधार पर स्वतंत्रता दिवस और संविधान लागू होने की तिथि (माघ शुक्ल अष्टमी) को वैदिक पंचांग के अनुसार मनाने की परंपरा यहाँ चली आ रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav : ‘कंसवंशी’ कहकर अखिलेश यादव पर भड़के ओपी राजभर! गाजीपुर-अमेठी की घटनाओं का जिक्र कर सपा की PDA पर उठाए बड़े सवाल
- Range Rover SV Ultra Launched: रॉयल लुक और जबरदस्त टेक्नोलॉजी का संगम! Range Rover SV Ultra के फीचर्स और पावर देखकर उड़ जाएंगे होश
- Ink thrown at Neha Bora: पीएम और RSS के खिलाफ तीखे बयान देने वाली नेहा बोरा के चेहरे पर फेंकी गई स्याही.. JPSC आंदोलन के दौरान सामने आई घटना, देखें वीडियो
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Temple to Celebrate Independence Day on August 11 Instead of August 15
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm