Range Rover SV Ultra Launched: रॉयल लुक और जबरदस्त टेक्नोलॉजी का संगम! Range Rover SV Ultra के फीचर्स और पावर देखकर उड़ जाएंगे होश
Range Rover SV Ultra Launched: भारत में Range Rover SV Ultra लॉन्च हो चुकी है और इसे कंपनी की सबसे शानदार लग्जरी SUVs में शामिल किया जा रहा है। इस गाड़ी में बेहद प्रीमियम इंटीरियर, दमदार परफॉर्मेंस और कई आधुनिक तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं जो इसे खास और आकर्षक बनाते हैं।
(Range Rover SV Ultra Launched/ Image Credit: Range Rover)
- Range Rover SV Ultra भारत में 3.8 करोड़ रुपये में लॉन्च हुई।
- यह Range Rover लाइनअप का नया टॉप-स्पेक वेरिएंट है।
- SUV में 540 हॉर्सपावर वाला V8 इंजन मिलता है।
नई दिल्ली: Range Rover SV Ultra Launched: लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे शानदार SUVs में से एक Range Rover SV Ultra लॉन्च (Range Rover SV Ultra Launched) कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3.8 करोड़ रुपये रखी गई है। यह Range Rover लाइनअप का नया टॉप-स्पेस वेरिएंट है। जिसमें लग्जरी डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस SUV को खास ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
खास डिजाइन और प्रीमियम लुक
Range Rover SV Ultra को स्पेशल टाइटेनियम सिल्वर पेंट विकल्प के साथ (Range Rover SV Ultra Launched) पेश किया गया है। इसके एक्सटीरियर में सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश वाले एलिमेंट्स दिए गए हैं। SUV में नए डिजाइन के 22 इंच अलॉय व्हील मिलते हैं जिन पर Range Rover का खास लोगो दिया गया है। ग्राहक इसे 23 इंच अलॉय व्हील के विकल्प के साथ भी चुन सकते हैं। इसका डिजाइन इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है।
शानदार इंटीरियर और लग्जरी सुविधाएं
इस SUV के केबिन में ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे ड्यूल-टोन कलर थीम दी गई है। इंटीरियर में रतन पाम वुड विनियर और ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इसमें खास एसवी अल्ट्रा सिल प्लेट्स और 21 स्पीकर्स वाला प्रीमियम इलेक्ट्रोस्टैटिक साउंड सिस्टम मिलता है। बॉडी एंड सोल सीट और सेंसरी फ्लोर हैप्टिक सिस्टम यात्रियों को एक अलग तरह का आराम और मनोरंजन अनुभव देता है।
हाईटेक फीचर्स से लैस SUV
Range Rover SV Ultra में 13.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पीछे के यात्रियों के लिए 13.1 इंच एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा हीटेड स्टीयरिंग व्हील, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सभी सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मसाज, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन की सुविधा दी गई है।
दमदार इंजन और तेज रफ्तार
नई Range Rover SV Ultra में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल V8 इंजन दिया गया है जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक (Range Rover SV Ultra Launched) के साथ आता है। यह इंजन 540 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। कंपनी के अनुसार यह SUV केवल 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 261 किमी प्रति घंटे तक सीमित है जो इसे बेहद पावरफुल लग्जरी SUV बनाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Starlink Mobile Service: आने वाली है एलन मस्क की Starlink मोबाइल सर्विस, इस खबर से टेलीकॉम कंपनियों की उड़ी नींद!
- The Traitors 2 Trailer: हर कदम पर साजिश, हर चेहरे के पीछे राज! 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
- Vijay Wife Divorce Withdrawal : क्या थलपति विजय और संगीता के बीच हो गई सुलह? पत्नी ने लिया यू-टर्न, कोर्ट से वापस ली तलाक की याचिका

Facebook


