Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के भक्तों ने दिया रिकॉर्ड तोड़ दान! 6 साल में चढ़ावा की राशि 4 गुना बढ़ी, जानिए कितने श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन
Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के भक्तों ने दिया रिकॉर्ड तोड़ दान! 6 साल में चढ़ावा की राशि 4 गुना बढ़ी, जानिए कितने श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन

Ujjain Mahakal Mandir | Image Source | IBC24
- "महाकाल में भक्तों की आस्था का सैलाब!
- 2024 में अब तक 51 करोड़ का दान,
- चांदी-सोना और विदेशी मुद्रा भी शामिल,
उज्जैन/इंद्रेश सूर्यवंशी: Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर देशभर ही नहीं, विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। यह न सिर्फ दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफे के कारण चर्चा में है बल्कि मंदिर में मिलने वाले दान ने भी बीते वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले छह वर्षों में मंदिर को प्राप्त दान की राशि चार गुना से अधिक बढ़ गई है। जहां वर्ष 2019-20 में मंदिर को 15.04 करोड़ रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए थे वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 59.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस वर्ष (2024-25) अब तक मंदिर को 51.22 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हो चुका है। लाखों श्रद्धालु करोड़ों का दान महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद दर्शनार्थियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रतिदिन 40 से 50 हजार भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते थे वहीं अब यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख प्रतिदिन तक पहुंच गई है। यही वजह है कि दान की राशि में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी गई है।
Ujjain Mahakal Mandir: वर्ष 2022-23 में मंदिर को 38.91 करोड़ रुपये दान में प्राप्त हुए जो कि 2021-22 के 19.97 करोड़ रुपये से लगभग दोगुने हैं। वहीं 2023-24 में यह राशि तीन गुना बढ़कर 60 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। मंदिर को सिर्फ नकद दान ही नहीं मिल रहा बल्कि बड़ी मात्रा में आभूषण और विदेशी मुद्रा भी भेंट स्वरूप प्राप्त हो रही है। 1 जनवरी 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक श्रद्धालुओं ने 399 किलो चांदी (कीमत करीब 2.42 करोड़ रुपये) और 1533 ग्राम सोना (मूल्य लगभग 95.29 लाख रुपये) मंदिर में दान किया। इसके अलावा, 64 किलो ऐसे आभूषण भी दान पेटियों से निकले हैं, जिनमें हीरे की अंगूठियाँ, महंगी घड़ियाँ और डॉलर सहित अन्य विदेशी मुद्राएँ शामिल हैं।
Read More : FIR Against Former BJP MLA: बीजेपी के पूर्व विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
Ujjain Mahakal Mandir: धार्मिक पर्यटन के लिहाज़ से भी उज्जैन शीर्ष पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में उज्जैन ने 7.32 करोड़ पर्यटकों की मेज़बानी की, जो 2023 की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। टूरिज्म लिस्ट में चित्रकूट, मैहर, अमरकंटक, सलकनपुर और ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थल भी शामिल हैं लेकिन इनमें सबसे अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। मंदिर समिति के प्रशासक ने दी जानकारी मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। देश-विदेश से लाखों भक्त प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन करने आते हैं और दिल खोलकर दान भी करते हैं।” उन्होंने बताया कि मंदिर को मिलने वाला दान न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इससे उज्जैन शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान भी और सशक्त हो रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आप महाकाल मंदिर में नकद, चेक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और आभूषण आदि के रूप में दान कर सकते हैं। मंदिर परिसर में कई दान पेटियाँ और ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध हैं जहाँ से श्रद्धालु दान कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Mahakal Mandir: Mahakal's devotees gave record breaking donations
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm