Ujjain Road Accident: उज्जैन में दिल दहला देने वाला हादसा! सड़क किनारे चल रहे किसान को रौंदती गई कार, CCTV में कैद वारदात
उज्जैन में दिल दहला देने वाला हादसा…Ujjain Road Accident: A heart-wrenching accident in Ujjain! A car ran over a farmer walking on

Ujjain Road Accident | Image Source | IBC24
- उज्जैन में भीषण सड़क हादसा,
- तेज रफ्तार कार ने किसान को कुचला,
- मौके पर ही मौत,सीसीटीवी में कैद हुई घटना,
उज्जैन: Ujjain Road Accident: जिले के कायथा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे किसान को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Ujjain Road Accident: घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है। 48 वर्षीय किसान लोकेंद्र सिंह, पिता गोवर्धन सिंह, अपने रोज़मर्रा के कार्यों के लिए खेत की ओर जा रहे थे। तभी कटियार कोल्ड स्टोरेज के पास एक तेज रफ्तार किया सोनेट कार सड़क से नीचे उतरती है और पीछे से लोकेंद्र सिंह को जोरदार टक्कर मारती है। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि किसान कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Ujjain Road Accident: हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में साफ़ तौर पर रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कार ने नियंत्रण खोते हुए किसान को पीछे से टक्कर मारी और बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किसान को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Ujjain Road Accident: कायथा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस हादसे में 48 वर्षीय किसान लोकेंद्र सिंह, पिता गोवर्धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Road Accident: A heart-wrenching accident in Ujjain
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm