Umaria Crime News: सावधान! अब ठगों के निशाने पर पर्यटक भी, होटल और सफारी बुकिंग के नाम पर ठग लिए हज़ारों रुपये
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुजरात के पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग में धोखाधड़ी का शिकार हुए। आरोपी ने खुद को होटल का प्रतिनिधि बताया और ₹5000 एडवांस ले लिया। पुलिस ने मामले …

Bandhavgarh News
- गुजरात के पर्यटक ऑनलाइन सफारी बुकिंग में की ठगी का शिकार।
- आरोपी ने खुद को होटल का प्रतिनिधि बताकर एडवांस भुगतान की मांग की।
- पर्यटकों को अधिकृत वेबसाइट और सरकारी पोर्टल इस्तेमाल करने की सलाह।
Umaria Crime News: बाघों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में घूमने आए गुजरात के पर्यटक एक बड़ी ऑनलाइन ठगी का शिकार बन गए। राजकोट के पर्यटकों ने इस मामले की शिकायत बांधवगढ़ पुलिस चौकी में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ में सफारी का आनंद लेने आए थे और उनके साथ ये हादसा हो गया। आइये जानते हैं किया है पूरा मामला।
Umaria Crime News: दरअसल गुजरात के पर्यटक पार्थ अनिल भाई योग और उनका परिवार दुनिया भर में मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आए थे लेकिन वहां पहुंचकर उनको ये पता चला की उनके साथ बहुत बड़ी ठगी हो गई है। आरोपी अंकित कुमार, जिसने खुद को होटल का प्रतिनिधि बताया, उन्हें सस्ते दामों में होटल और सफारी की बुकिंग का लालच देकर ₹5000 अग्रिम भुगतान करने को कहा, भरोसे में आकर पीड़ित ने पैसा ट्रांसफर कर दिया गया लेकिन जब परिवार बांधवगढ़ पहुंचा तो न तो कोई होटल बुकिंग मिली और न ही सफारी टिकट। जब आरोपी का फोन बंद आया और पीड़ित पर्यटकों को समझ आया उनके साथ ठगी हो गई है उन्होनें तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
ऑनलाइन बुकिंग में हुई धोखाधड़ी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर होटल और सफारी बुकिंग की जानकारी खोजते समय अंकित कुमार नाम के व्यक्ति का नंबर पाया। अंकित कुमार ने खुद को बांधवगढ़ के किसी होटल का प्रतिनिधि बताया और सस्ते दामों में होटल और सफारी बुक कराने का भरोसा दिया। अंकित ने एडवांस भुगतान के रूप में ₹5000 ऑनलाइन ट्रांसफर करने की मांग की। भरोसा होने के कारण पर्यटक ने तुरंत राशि भेज दी और बुकिंग की पुष्टि की प्रतीक्षा करने लगे।
बांधवगढ़ पहुंचकर पता चला ठगी का
पार्थ अनिल ने बताया कि जब वो और उनका परिवार बांधवगढ़ पहुंचे तो उन्हें वहां न तो होटल की बुकिंग मिली और न ही सफारी की टिकट। कई बार फोन करने के बाद भी आरोपी का मोबाइल बंद था। तब उन्हें समझ आया कि वो ठगी का शिकार हो गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- बिहार में ओवैसी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों पर साधा निशााना, मुस्लिम सीएम को लेकर कही ये बड़ी बात
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 की रिजर्व लिस्ट जारी, भोपाल के संकल्प दीक्षित ने हासिल किया 67 वां स्थान
- सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुआ नया आदेश, कलेक्टर ने कहा नहीं मानने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पर्यटक ने ऑनलाइन बुकिंग में ठगी का शिकार हो गए।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Beware.. Now, tourists are also the target of fraudsters, who have been duped of thousands of rupees in the name of hotel and safari bookings
उमरिया
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm