BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

UP Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

UP Road Accident/Image Credit: IBC24 File

UP Road Accident/Image Credit: IBC24 File

Dageshwar Dewangan
Published: 27 Sept 2025 | 6:41 pmModified: 27 Sept 2025 | 6:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. तेज रफ्तार कार ने यूपीडा कर्मचारियों को टक्कर मारी, 4 की मौत
  2. चालक फरार, पुलिस ने कार कब्जे में ली, जांच जारी
  3. एक्सप्रेसवे पर जाम लगा, क्रेन से कार हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया

उन्नाव: UP Road Accident उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के चार कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने गश्त कर रहे यूपीडा कर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Road Accident पुलिस के अनुसार घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वक्त कार लखनऊ की ओर जा रही थी जो बाद में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर विपरीत दिशा में पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लवकुश (40) और रामकिशोर (38), मुनेश (45) और सरवन (35) के रूप मे हुई है। राकेश (40) और कृष्णपाल (55) घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा अधिकारी मौके पर पहुंचे। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ ने बताया कि हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को हटाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Mumbai Weather Update: मुंबई और उपनगरों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

Dr Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री ने किया 2100 हेलमेट का निःशुल्क वितरण.. रोड सेफ्टी के लिए दोपहिया वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस हादसे में चार यूपीडा कर्मचारी मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Four employees killed as speeding car loses control and hits divider

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm