देवरिया में नदी में डूबने से 13 साल के लड़के की मौत, एक बच्चा बचाया गया
देवरिया में नदी में डूबने से 13 साल के लड़के की मौत, एक बच्चा बचाया गया
देवरिया, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार को छोटी गंडक नदी में डूबने से 13 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे को बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह बरसाथ गांव में जल्पा माता मंदिर के पास हुई, जब दो लड़के नहाते समय गलती से गहरे पानी में चले गए।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने अमन (12) को बचा लिया, लेकिन वे उसी गांव के आदित्य चौरसिया (13) को नहीं बचा पाए।
सूचना मिलने पर भटनी के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया।
सिंह ने कहा, ‘गोताखोर लड़के के शव का पता लगाने के लिए नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं और हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।’
भाषा सं. जफर नोमान
नोमान

Facebook


