संभल में स्वीमिंग पुल में 18 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत, संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संभल में स्वीमिंग पुल में 18 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत, संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संभल में स्वीमिंग पुल में 18 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत, संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Modified Date: May 27, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: May 27, 2026 5:54 pm IST

संभल (उप्र), 27 मई (भाषा) संभल जिले के नखासा थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव में स्वीमिंग पुल में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्वीमिंग पुल के संचालकों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने बताया कि 25 मई को रहमापुर पीपली गांव का सुहेल अहमद (18) अपने दो चचेरे भाइयों के साथ हाजी मकसूद के स्वीमिंग पुल में नहाने गया था तथा दोपहर करीब 1.15 बजे वह डूब गया।

सिंह ने बताया कि परिजन सुहेल को हसीना बेगम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर थाने में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस का आरोप है कि हाजी मकसूद, उसके पुत्र वासिद खान एवं मोहम्मद उवैस ने स्वीमिंग पुल में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया है तथा वहां जीवन रक्षक जैकेट, प्रशिक्षित गोताखोर समेत सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।

पुलिस के अनुसार संचालक दो घंटे के 40 रुपये लेकर बिना विभागीय अनुमति के पुल चला रहे थे।

पुलिस ने हाजी मकसूद, उसके दोनों पुत्रों और एक अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है तथा जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में