आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 260 नये मामले सामने आये

Ads

आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 260 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 11:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

आगरा, 10 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 260 नए मामले सामने आये, जिसके बाद जिले में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1230 हो गयी है ।

जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटे में 260 नए मामले सामने आये हैं जबकि नौ मरीज ठीक हुए हैं ।

आंकड़ों के अनुसार आगरा में उपचराधीन मामलों की संख्या 1230 पर पहुंच गयी है । सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में संक्रमितों कीसंख्या बढ़ कर अब 27021 हो गयी है जबकि 25332 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

भाषा सं रंजन

रंजन