Shivpuri Docter Murder News/ image source: IBC24.in File Photo
UP Road Accident News: गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभय सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह (43) अपनी पत्नी उर्मिला (40) और बेटे लवकुश (13) के साथ बाइक से बहराइच में एक रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि कनकपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और (UP Road Accident News) तीनों लोग सड़क पर गिरने के बाद वाहन की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि हादसे में उर्मिला और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मान सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
UP Road Accident News: उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। (UP Road Accident News) अधिकारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-