सोनभद्र के चेक डैम में पाये गये मगरमच्छ के 35 शावक
सोनभद्र के चेक डैम में पाये गये मगरमच्छ के 35 शावक
सोनभद्र (उप्र), 28 जून (भाषा) सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक चेक डैम में मगरमच्छ के 35 शावक पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार वहां मगरमच्छ के पांच अंडे भी मिले हैं।
वन क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जुगैल वन क्षेत्र के सेमिया गांव में छितिरपुरवा के एक चेकडैम में फिलहाल कम पानी है और रविवार शाम ग्रामीणों को उसमें मगरमच्छ के कुछ शावक नजर आये।
सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें बोरियों में भरकर सोन नदी में छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि चेक डैम में मगरमच्छ के केवल शावक थे और कोई वयस्क नर या मादा मगरमच्छ नहीं था।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


