सोते समय घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, मची अफरा-तफरी

सोते समय घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, सभी की मौत, मची अफरा-तफरी! c

सोते समय घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, मची अफरा-तफरी

Fire broke out in the labor ward of Narayanpur district hospital.

Modified Date: June 15, 2023 / 07:09 am IST
Published Date: June 15, 2023 6:56 am IST

कुशीनगर। 6 people died due to house fire उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के एक महिला और 5 बच्चे जिंदा जल गए। सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस ने मामले की जांच की।

Read More: राजधानी रायपुर में बीती रात यात्रियों ने रोका ट्रेन, जानें क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामकोला थाने के उर्दहा बापू नगर की है। जहां एक महिला अपने 5 बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। महिला अपने बच्चों के साथ आग की लपटों में आ गई। घटना की सूचना जैसे ही लोगों को पता चला, सभी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तबतक महिला समेत पांच बच्चे बुरी तरह से झूलस गए थे।

Read More: MP में BJP की चुनावी शंखनाद, 22 जून को मध्यप्रदेश आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, बालाघाट में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को ​दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। फिलहाल घर में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।