सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: September 20, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: September 20, 2026 6:42 pm IST

सोनभद्र (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र में रविवार शाम एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मनोज कुमार (26) और सूरज कुमार (25) मोटरसाइकिल से दुद्धी की ओर जा रहे थे, तभी कादल गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

उसने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके उसका वाहन जब्त कर लिया है।

उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी

खारी


लेखक के बारे में