आदित्यनाथ ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला निशानेबाजों को दी बधाई

आदित्यनाथ ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला निशानेबाजों को दी बधाई

आदित्यनाथ ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला निशानेबाजों को दी बधाई
Modified Date: September 20, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: September 20, 2026 8:53 pm IST

लखनऊ, 20 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला निशानेबाजों को बधाई दी।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एशियाई खेलों में भारत के मेडल का खाता महिलाओं की 10-मीटर एयर राइफल में दो रजत पदकों के साथ खुला है। सोनम उत्तम मस्कर और विदरसा विनोद के साथ टीम स्पर्द्धा में रजत पदक जीतने के बाद एकल स्पर्द्धा में भी रजत पदक जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई।’

उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि ने देश का मान बढ़ाया है और टीम इंडिया को खेलों में एक मजबूत शुरुआत दिलाई है।

जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियाई खेलों में भारत के शूटिंग अभियान की रविवार को सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदरसा विनोद ने मिलकर महिलाओं की 10-मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक जीता, जिससे देश को शूटिंग रेंज से पहला पदक मिला।

भाषा सलीम शोभना

शोभना


लेखक के बारे में