बलिया (उप्र), एक अगस्त (भाषा) बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा की मां की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी जाहिद (20) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जाहिद ने छात्रा को बहला-फुसला कर वीडियो कॉल करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा सं. सलीम नेत्रपाल शफीक
शफीक