Delhi Lakshmi Yojana Portal: प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू हुआ पोर्टल, अब हर महीना 2500 रुपए पाने के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानें किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

Ads

Delhi Lakshmi Yojana Portal: प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू हुआ पोर्टल, अब हर महीना 2500 रुपए पाने के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानें किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 01:56 PM IST

Delhi Lakshmi Yojana Portal | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू
  • रक्षाबंधन से खाते में आएंगे 2,500
  • आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू

नई दिल्ली: Delhi Lakshmi Yojana Portal प्रदेश की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) के लिए आज से ऑनलाइन पोर्टल (Delhi Lakshmi Yojana Portal Online) का शुभारंभ हो गई है। इसके साथ ही पात्र महिलाएं हर महीने 2500 रुपए पाने के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज से महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana 2206) के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार की ओर से 2500 रुपए की सहायता दी जाएगी। इस बात की जानकारी खुद सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी है।

Delhi Ladli Yojana Website सीएम रेखा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सम्मान का एक नया अध्याय शुरु हो रहा है। आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल गया है।’

‘किसी बहन के लिए यह अपने नाम की पहली बचत होगी, किसी के लिए दवा, किताब या घर की कोई जरूरी चीज। और किसी के लिए यह एहसास कि अब अपनी हर आवश्यकता के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 का आर्थिक संबल मिलेगा। यह राशि केवल खाते में नहीं जाएगी, यह आत्मविश्वास जगाएगी, निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाएगी और जीवन को अपने ढंग से जीने का साहस देगी। सभी पात्र महिलाएं https://dly.delhi.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।’

किसे दिया जाएगा इस योजना का लाभ? (Delhi Lakshmi Yojana Online Registration 2026)

21 से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को इस योजना के तहत 2500 रुपये महीना दिया जाएगा

महिला या उसका परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।

परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एक फैमिली में सिर्फ एक ही सीनियर सिटीजन महिला को इसका लाभ दिया जाएगा।

किसे नहीं मिलेंगे 2500 रुपये?

  • अगर किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे।
  • अगर किसी परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक है, तो भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर परिवार का कोई सदस्य जीएसटी का भुगतान करता है या सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

2500 रुपये हर महीने मिलने के नियम (delhi ladli yojana)

  • हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये दिए जाएंगे।
  • पहली किश्‍त रक्षाबंधन के मौके पर दिया जाएगा।
  • महिलाओं को मिलने वाली राशि शराब या नशे का कोई सामान नहीं खरीद सकते हैं।

कैसे करें आवेदन? (delhi lakshmi yojana Online Application)

  • आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।
  • अब पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाता की डिटेल फाइल करें।
  • अब डॉक्‍यूमेंट्स को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।

इन्हें भी पढ़ें:-

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

21 से 60 वर्ष की महिलाएं, जो कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी हैं और जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है।

कौन-सी महिलाएं योजना से बाहर रहेंगी?

जिन परिवारों में तीन से अधिक बच्चे हैं, चार पहिया वाहन है, बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक है या परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी/जीएसटी भुगतानकर्ता है।

महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी?

हर महीने ₹2,500।