Reported By: Akash Kumar Sahu
,Nitin Nabin New Team. Image- IBC24 Archive /image: Social Media
राजनांदगांव। Chhattisgarh BJP Resignation News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में बगावत थमती नजर नहीं आ रही है। हाल ही में एक साथ 111 भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक के बाद अब 25 और कार्यकर्ताओं ने भी BJP पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का यह नया पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि शहर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ता लगातार नाराज हैं और पार्टी में परिवारवाद तथा पक्षपात को बढ़ावा दिया जा रहा है। (BJP Internal Conflict)
Chhattisgarh BJP Resignation News पूर्व शहर मंडल महामंत्री संतोष राव ने भी मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि संगठन में पदों का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया गया और केवल चहेते लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष एक व्यक्ति के रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है और इस्तीफों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
उधर, भाजपा में जारी इस्तीफों के दौर पर डोंगरगढ़ की कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है, लेकिन अब भाजपा के अपने कार्यकर्ता ही पार्टी में परिवारवाद की पोल खोल रहे हैं। विधायक ने दावा किया कि डोंगरगढ़ शहर में भाजपा अंदर ही अंदर कमजोर होती जा रही है और कार्यकर्ताओं का भरोसा संगठन से उठता जा रहा है।
Chhattisgarh BJP Resignation News फिलहाल लगातार बढ़ते इस्तीफों ने डोंगरगढ़ भाजपा की अंदरूनी राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है और आगे क्या कदम उठाता है।
ये भी पढ़ें