मिर्जापुर में टैंकर की टक्कर से कक्षा पांच के एक छात्र की मौत

Ads

मिर्जापुर में टैंकर की टक्कर से कक्षा पांच के एक छात्र की मौत

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 05:05 PM IST

मिर्जापुर (उप्र), 27 जून (भाषा) मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास तेज गति से गुजर रहे टैंकर की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विंध्याचल के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा पांच में पढ़ने वाला यशवंत (11) साइकिल से स्कूल जा रहा था तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दिया।

पुलिस ने बताया कि यशवंत टैंकर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही विंध्याचल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष