UP Crime News: तांत्रिक क्रियाओं के दौरान शख्स ने पूरे परिवार को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस को भी दी ये धमकी
UP Crime News: तांत्रिक क्रियाओं के दौरान शख्स ने पूरे परिवार को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस को भी दी ये धमकी

UP Crime News
- आरोपी रामसागर यादव ने अपने परिवार को बंधक बनाकर तांत्रिक क्रियाएं कीं।
- पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी का गुस्से में परिवार को बंद करने और तांत्रिक क्रियाएं करते हुए देखा गया।
लखनऊ: UP Crime News लखनऊ के आशियाना इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को बंधक बनाकर तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी रामसागर यादव, जो सचिवालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है, उन्होंने अपनी पत्नी रामकली यादव, बेटी डिंपल यादव और बेटे छोटू यादव को घर में बंद कर हवन-यज्ञ किया, जिससे पूरा घर धुएं से भर गया।
UP Crime News धुआं और घर में कैद होने से परिजनों ने चीख-पुकारा मचाना शरू कर दिया। घर से शोर आने से आसपास के पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। उन्होंने घर में फंसे परिजनों को बाहर निकालने को कहा। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें गालियां दी और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। आरोपी ने दावा किया कि उसके ऊपर भूतों का साया है और वे खून के प्यासे हैं।
पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो आरोपी ने खुद को ऊपर के कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी आरोपित नहीं माना और शरीर पर भभूत लगाकर छत पर भाग गया. इस दौरान वह छत से पुलिस पर भभूत फेंकर उन्हें भस्म करने कि धमकी देता रहा। तीन घंटे की मशक्कत के बाद घर के पीछे के रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि आरोपी का गुस्से में परिवार को बंद करने और तांत्रिक क्रियाएं कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#लखनऊ: आशियाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को बंधक बनाकर तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दीं थी। आरोपी रामसागर यादव, जो सचिवालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है, ने अपनी पत्नी रामकली यादव, बेटी डिंपल यादव और बेटे छोटू यादव को घर में बंद कर हवन-यज्ञ किया, जिससे पूरा घर… pic.twitter.com/q57lcXbWI4
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) March 1, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रामसागर यादव ने दावा किया कि उसके ऊपर भूतों का साया है, जो खून के प्यासे हैं, इसलिए वह तांत्रिक क्रियाएं कर रहा था।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: A man held his entire family hostage during tantric rituals
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pm