सीतापुर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या की

सीतापुर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या की

सीतापुर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या की
Modified Date: August 21, 2023 / 03:02 pm IST
Published Date: August 21, 2023 3:02 pm IST

सीतापुर (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के एक गांव में सोमवार सुबह एक संदिग्ध चोर की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार तड़के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के लौकिया गांव निवासी अखिलेश भार्गव के घर में तीन चोर घुसे गये लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई और ग्रामीण खुद ही घायलों को अस्पताल ले गए।

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी चोरों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध चोरों की पहचान अंकित, आशीष और भोंदू के रूप में की गयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर स्थिति होने पर भोंदू (40) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द गोला

गोला


लेखक के बारे में