Agra Latest News: डॉक्टरों ने डिलीवरी करने से किया इनकार, फिर महिला ने सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म, अब सामने आया वीडियो
Agra Latest News: डॉक्टरों ने डिलीवरी करने से किया इनकार, फिर महिला ने सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म, अब सामने आया वीडियो

Agra Latest News
आगरा: Agra Latest News उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, यहां एक गर्भवती महिला शुक्रवार को डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। लेकिन यहां डॉक्टरों ने डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
Read More: Vastu Shastra Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न लगाये यह पौधा, वरना घर में रूक सकती है बरकत
Agra Latest News जानकारी के अनुसार, मामला आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां फतेहपुर कस्बा सीकरी के चार हिस्सा निवासी रुखसान बानो पत्नी ताजूउद्दीन न बच्चे की डिलीवरी कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची हुई थी। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने अज्ञात कारणों का हवाला देते हुए उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। कोई विकल्प न होने पर परिवार गर्भवती महिला को मोटरसाइकिल पर स्वास्थ्य केंद्र ले गया, लेकिन उसने सुविधा तक पहुँचने से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया।
Read More: कर्मफलदाता चलने लगे सीधी चाल, इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत, जमकर कृपा बरसाएंगे शनिदेव
कस्बा सीकरी के चार हिस्सा निवासी रुखसान बानो पत्नी ताजूउद्दीन को प्रसव पीड़ा हुई। जिसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने परिजनों से नर्स न होने का हवाला देकर उसे भर्ती नहीं किया। परिजन आनन-फानन में गर्भवती महिला को लेकर राजस्थान के भरतपुर ले जाने लगे, तभी थोड़ी देर बाद ही गर्भवती को ज्यादा पीड़ा होने पर उसे सीकरी स्थित हाई वे किनारे ही पूर्व एएनएम मंजू देवी ने महिला का प्रसव कराया। जहां महिला और बच्चा दोनों सकुशल बताए गए हैं। वहीं इस मामले पर परिजनों ने कहा कि, उप स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले एक महीने से कोई एएनएम तैनात नहीं है। ये विभाग की बड़ी लापरवाही है।
यूपी के आगरा में महिला ने सड़क पर दिया नवजात को जन्मः फतेहपुर सीकरी के सीएचसी आई थी, नर्स न होने की बात बोलकर लौटा दिया था !!
"रुखसान को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया था"
फतेहपुर सीकरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को डिलीवरी कराने आई महिला को लौटा दिया गया। आनन-फानन… pic.twitter.com/lyVggUnGkY
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) November 15, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: A woman delivered a baby on the road
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm