गोमती में डूबा युवक; सुल्तानपुर में 13 साल के लड़के ने तीन किशोरों को बचाया

गोमती में डूबा युवक; सुल्तानपुर में 13 साल के लड़के ने तीन किशोरों को बचाया

गोमती में डूबा युवक; सुल्तानपुर में 13 साल के लड़के ने तीन किशोरों को बचाया
Modified Date: May 5, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: May 5, 2026 8:36 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), पांच मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मंगलवार को नहाते समय 23 वर्षीय एक व्यक्ति गोमती नदी में डूब गया, जबकि 13 वर्षीय एक लड़के ने अद्भुत साहस दिखाते हुए तीन अन्य किशोरों को डूबने से बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव निवासी कुलदीप के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप तीन लड़कों – मंजीत (15), कल्लू (13) और ओम लाल (15) के साथ मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। उन्होंने बताया कि बाद में चारों नहाने के लिए नदी में उतरे लेकिन गलती से गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि पास में भैंस चरा रहे राजकुमार (13) ने उन्हें पानी में देखा और उनकी सहायता के लिए दौड़ा। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयासों के बाद मंजीत, कल्लू और ओम लाल को बचाने में वह कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि भारी शरीर के कारण कुलदीप को नहीं बचाया नहीं जा सका।

थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर जयसिंहपुर के उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह और तहसीलदार मयंक मिश्रा मौके पर पहुंचे।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुलदीप का शव नदी से बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कुलदीप मजदूर था और छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में