उत्तर प्रदेश के बलिया में कक्षा दो की छात्रा से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया में कक्षा दो की छात्रा से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
बलिया (उप्र) 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कक्षा दो की छात्रा से बलात्कार के आरोप में बुधवार को 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय लड़की 13 जुलाई की सुबह नौ बजे स्कूल जा रही थी तभी उसके गांव के ही छोटेलाल यादव ने रास्ते में रोककर स्कूल बंद होने का बहाना बनाकर कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और फिर लोगों को आते-जाते देखकर भाग गया।
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर मंगलवार को यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह रामपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


