ibc break
प्रयागराज, 23 अप्रैल 2022। 5 people of same family murdered: प्रयागराज से बड़ी वारदात सामने आ रही है, थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है, इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, शुरुआती जानकारी के मुताबिक ईंट-पत्थर से मार-मारकर बेरहमी से परिवार के लोगों की हत्या की गई है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
read more: स्कूलों में अब होगा क्वारंटीन रूम, टीचर रोज जानेंगे बच्चों का हाल…सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
5 people of same family murdered: पुलिस को घटना की जानकारी प्रदीप कुमार यादव ने दी, प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई और भाभी की किसी ने हत्या कर दी है, इसके साथ ही परिवार के तीन अन्य लोगों की भी हत्या कर दी गई है, सामूहिक हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
read more: प्रदेश के युवाओं के लिए गुड न्यूज, 9 मई से शुरू होगा पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट, 6 हजार पदों पर हो रही भर्ती
ADG प्रयागराज के अनुसार शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी, हालांकि बारीकी से जांच की जा रही है, मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है।
read more: नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका, 33 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल
आज से ठीक 7 दिन पहले यानी पिछले शनिवार को भी प्रयागराज में इसी तरह की वारदात हुई थी, जिसमें 5 लोगों की हत्या की गई थी। बता दें कि खागलपुर गांव में भी एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या की गई थी। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे।