आगरा : शाहजहां के 369वें उर्स के दूसरे दिन कब्र पर चंदन-केवड़े की लेप लगायी गई

Ads

आगरा : शाहजहां के 369वें उर्स के दूसरे दिन कब्र पर चंदन-केवड़े की लेप लगायी गई

  •  
  • Publish Date - February 7, 2024 / 07:48 PM IST,
    Updated On - February 7, 2024 / 07:48 PM IST

(तस्वीर के साथ)

आगरा(उप्र),सात फरवरी(भाषा) आगरा के विश्वप्रसिद्ध ताजमहल में शाहजहां के 369 वें उर्स के दूसरे दिन बुधवार को कब्र पर चंदन-केवड़े की लेप लगाई गई।

इस दौरान ताजमहल में पर्यटकों और जायरीन की भारी भीड़ रही।

खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि अपराह्न दो बजे कब्रों को गुस्ल कराया गया और फिर चंदन-केवड़े की लेप लगायी गई। फातिहा पढ़ी और मिलाद शरीफ सुनाया गया।

उन्होंने बताया कि उर्स के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कुरानख्वानी, फातिहा के साथ कब्र पर सतरंगी हिन्दुस्तानी 1560 मीटर की चादर चढ़ाई जाएगी। अंत में लंगर वितरण होगा।

ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

भाषा सं. धीरज

धीरज