Agra Road Accident: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, माता के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा, मची अफरातफरी
Agra Road Accident: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, माता के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा, मची अफरातफरी
Agra Road Accident News | Photo Credit: IBC24
- आगरा में बोलेरो हादसे में एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत
- मृतकों में पूर्व फौजी और तीन वर्षीय बच्ची भी शामिल
- चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
नई दिल्ली: Agra Road Accident उत्तर प्रदेश के ताजगरी आगरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
माता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
Agra Road Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना चित्राहट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि राजस्थान स्थित प्रसिद्ध कैला देवी माता के दर्शन कर लौट रहे पूरा परिवार के लोग लौट रहे थे। सभी बोलेरा में सवार थे। इसी दौरान बोलरों एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 70 वर्षीय पूर्व फौजी और उनकी तीन साल की मासूम नातिन भी शामिल है।
आपको बता दें कि इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र स्थित नगला बर निवासी पूर्व फौजी कामता प्रसाद अपने परिवार के साथ राजस्थान के करौली में आयोजित कैला देवी मेले में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान सभी दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
पीछे की दूसरी गाड़ी में चल रहे अन्य परिजनों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो उनकी चीखें निकल गईं। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू की। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय कामता प्रसाद, उनके पुत्र देवेंद्र (35), बहू सीमा (32), और तीन वर्षीय मासूम नातिन आरध्या (पुत्री नीरज) के रूप में हुई है। बोलेरो चला रहे औरैया निवासी ऋषि (20) की भी इस दुर्घटना में जान चली गई।
वहीं, गंभीर रूप से घायल रोशनी (22), अवनीश (20), आदित्य (13) और ऋषभ को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : बंगाल में चुनावी जंग.. शुरू ‘पावर गेम’! भवानीपुर में ममता-सुवेंदु के बीच जंग, इस बार ढहेगा या फिर बचेगा ‘दीदी’ का किला? देखिए वीडियो
- शहमात The Big Debate: धर्मांतरण पर विधेयक पास.. किस-किसकी अटकी सांस? विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार, जानिए पुराने कानून से कितना अलग ये धर्म स्वातंत्र्य विधेयक
- शह मात The Big Debate: ‘मुस्लिम दुकानों से ही खरीदारी’..अब ईद वाली सियासत जारी! तौकीर निजामी का विवादित बयान, क्या देश में हर त्योहार में होता रहेगा हिंदू-मुसलमान?

Facebook


