अलीगढ़ में पिता पर झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप

अलीगढ़ में पिता पर झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप

अलीगढ़ में पिता पर झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप
Modified Date: May 20, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: May 20, 2026 2:57 pm IST

अलीगढ़, 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र के जर्रारा गांव में हुई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीष मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पूरन सिंह ने पड़ोस के एक लड़के के साथ बेटी की दोस्ती पर आपत्ति जताने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, जिससे वह शादी करना चाहती थी।

पुलिस के अनुसार, लड़की के लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों ने अधिकारियों को सूचित किया और उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मंगलवार शाम पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को उस स्थान पर ले गया जहां शव को दफनाया गया था।

मिश्रा ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने और शव को दफनाने की बात स्वीकार कर ली।’

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने शादी के प्रस्ताव से पिता के सहमत नहीं होने पर जहर खाने की धमकी दी थी, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं जफर मनीषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में