Sex Racket News Today. Image Source- IBC24 Coustomize
अलीगढ़। Aligarh Sex Racket उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीओ इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर युवतियों और ग्राहकों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रिसॉर्ट के कमरों से शराब और कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।
Aligarh Sex Racket पुलिस के मुताबिक रिसॉर्ट संचालक पर आरोप है कि वह ग्राहकों की मांग पर अलग-अलग शहरों से युवतियों को बुलाता था और अनैतिक देह व्यापार के जरिए धन कमाता था। गिरफ्तार युवतियां आगरा और अन्य शहरों की बताई जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि रिसॉर्ट संचालक लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उनसे देह व्यापार कराया जाता था। छापेमारी के दौरान रिसेप्शन पर रिसॉर्ट मालिक भी मौजूद मिला।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने के लिए थाने में कुछ प्रभावशाली लोगों के फोन भी पहुंचे, हालांकि पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। गौरतलब है कि अलीगढ़ में इससे पहले भी होटल और रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। हाल में एक होटल से पुलिस ने जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। बन्नादेवी और लोधा थाना क्षेत्रों में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अब ऐसे होटल और रिसॉर्ट की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा रही है।