Aligarh BJYM Gangwar Video : रील पर कमेंट पड़ा महंगा! भाजयुमो के दो गुटों में गैंगवार, 23 सेकंड में चलीं 12 राउंड गोलियां, लाइव वीडियो आया सामने

अलीगढ़ में इंस्टाग्राम रील पर टिप्पणी को लेकर भाजयुमो के दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई। सराय हकीम बाजार में 23 सेकंड के भीतर 12 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

Aligarh BJYM Gangwar Video :  रील पर कमेंट पड़ा महंगा! भाजयुमो के दो गुटों में गैंगवार, 23 सेकंड में चलीं 12 राउंड गोलियां, लाइव वीडियो आया सामने

Aligarh BJYM Gangwar Video / Image Source : X

Modified Date: March 19, 2026 / 11:37 pm IST
Published Date: March 19, 2026 11:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम रील के कमेंट से शुरू हुआ विवाद
  • 23 सेकंड में 12 राउंड फायरिंग हुई
  • पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया

अलीगढ़: Aligarh BJYM Gangwar Video उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंस्टाग्राम रील पर एक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी गैंगवार में बदल गया। सराय हकीम बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। महज 23 सेकंड के भीतर 12 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। इस वारदात में 3 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। हालांकि घटना 12 मार्च की है, लेकिन इसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आज सामने आया है।

रील पर कमेंट से भड़की चिंगारी

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत भाजयुमो मंत्री हर्षद हिंदू की एक इंस्टाग्राम रील पर मोहित शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर जमकर गाली-गलौज हुई। विवाद इतना बढ़ा कि हर्षद गुट के लोगों ने पहले महावीरगंज में मोहित के साथ मारपीट की। इसके बाद बदला लेने और अपनी ताकत दिखाने के लिए दोनों गुट सराय हकीम बाजार में आमने-सामने आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घायलों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

इस फायरिंग में शोएब, शानू वाल्मीकि और आयुष शर्मा के पैर और पेट के पास गोलियां लगी हैं। पुलिस ने हर्षद गुट से ताल्लुक रखने वाले घायल हिस्ट्रीशीटर शोएब अहमद और शानू वाल्मीकि को इलाज के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल मुख्य आरोपी मोहित शर्मा, अमन पंडित, प्रखर राठी और मन्नू पंडित फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और दोनों गैंग के अवैध धंधों पर भी कड़ी चोट की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ेंः


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.