पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर अधिवक्ता ने किया कचहरी में आत्मदाह का प्रयास

Ads

पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर अधिवक्ता ने किया कचहरी में आत्मदाह का प्रयास

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 06:28 PM IST

झांसी (उप्र), 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

हालांकि आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अधिवक्ता को आग लगाने से पहले ही रोक लिया।

पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि अधिवक्ता ईशान मिश्रा ने आज दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ की कोशिश की लेकिन आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत ऐसा करने से रोक लिया।

उन्होंने बताया कि प्रेम नगर में रहने वाले मिश्रा के साथ पिछले शनिवार को उसके चेंबर में कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे।

सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने इस हालत में नवाबाद थाने जाकर एक वरिष्ठ अधिवक्ता समेत तीन-चार लोगों पर मारपीट करने और रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए मिश्रा ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि अधिवक्ता से मारपीट संबंधी शिकायत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन