झांसी (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में छेडखानी के आरोप में गुरसराय थाने लाये गये एक बुजुर्ग व्यक्ति ने थाना परिसर में फांसी लगा ली और उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) अरविंद कुमार ने बताया कि सिंधार इलाके के निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद को रविवार को एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया था मगर आज सुबह उसने गुरसराय थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया मगर कुछ समय बाद ही उपचार दौरान उसकी मौत हो गयी।
कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस घटना के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम रंजन
रंजन