अमेठी : बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमेठी : बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमेठी (उप्र) 22 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कन्हई का पुरवा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बाग में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक राजकुमार (35) का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में फंदे लटकता हुआ मिला।
परिवार के मुताबिक राजकुमार अहमदाबाद में रहकर काम करता था और शुक्रवार को ही अपने गांव लौटा था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात राजकुमार घर से निकला था और रविवार सुबह जब ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश की गई तो गांव के नजदीक एक बाग में उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला।
थाना मुंशीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज

Facebook


