Amroha Road Accident: दिल्ली जा रहें परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, सीधे सीने में घुसी हाईवे की रेलिंग, युवक की दर्दनाक मौत

Ads

Amroha Road Accident: दिल्ली जा रहें परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, सीधे सीने में घुसी हाईवे की रेलिंग, युवक की दर्दनाक मौत

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 11:55 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 11:59 AM IST

Amroha Road Accident: दिल्ली जा रहें परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, सीधे सीने में घुसी हाईवे की रेलिंग, युवक की दर्दनाक मौत /Photo Creadit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में NH-9 पर कार रेलिंग से टकराने से एक युवक की मौत हो गई
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित हो गई
  • हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अमरोहा। Amroha Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, यहां अलग-अलग जिलों में सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहें है। इसी बीच अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार 28 वर्षीय सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग में घुसी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

Amroha Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। कार में सवार सभी लोग जिला गोंडा के तिलहा गांव के निवासी थे। परिवार कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था, तभी गजरौला कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे-9 हवेली होटल के पास कार चला रहे युवक को अचानक नींद की झपकी आई और उसने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार (Car Accident Uttar Pradesh) सीधे हाईवे की रेलिंग में घुसी।

 युवक के सीने में जा घुसी रेलिंग

Amroha Road Accident हादसा इतना भयानक था कि हाइवे की रेलिंग सीधे युवक के सीने में जा घुसी, जिस्सके मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि कार चालक शेषनाथ (मृतक सोनू के पिता), सोनू की पत्नी प्रिया पांडे, शेषनाथ का पोता आयुष, मनीषा पत्नी रामाशंकर और उनके दो मासूम बेटे देवांश व दिव्यांशु घायल है, सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। (UP Road Accident)

 

ये भी पढ़ें

हादसा कहां हुआ?

यह हादसा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर हुआ।

हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

हादसे में एक युवक की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए हैं।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।

घायल कौन हैं?

घायलों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।