प्रतापगढ़ में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

Ads

प्रतापगढ़ में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 11:08 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 11:08 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 10 अप्रैल (भाषा) प्रतापगढ़ जिला कारागार में दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम के आरोपी एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई l जेल के वरिष्‍ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

जिला कारागार के अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि विचाराधीन बंदी दीपक उर्फ राहुल (22) उन्‍नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के पुरवा मिर्जापुर गांव निवासी था तथा पाक्‍सो अधिनियम एवं अन्‍य कानूनी धाराओं में कारागार में निरूद्ध था।

अधीक्षक के अनुसार उसे पाक्‍सो अधिनियम की एक विशेष अदालत के आदेश पर एक नवंबर 2025 को कारागार में लाया गया था।

उन्होंने बताया कि आज संदिग्‍ध परिस्थितियों में आग से जलकर उसकी मौत हो गई। उन्‍होंने कहा कि प्रथम दृष्‍टताया मामला आात्‍महत्‍या का प्रतीत हो रहा है।

द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फारेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है l मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात चल सकेगा।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार