श्रद्धालुओं की कार खड़े वाहन से टकरायी : भाई-बहन की मौत

Ads

श्रद्धालुओं की कार खड़े वाहन से टकरायी : भाई-बहन की मौत

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 03:12 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 03:12 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), नौ जुलाई (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार के सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने से उस पर सवार सगे भाई—बहन की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र की निवासी सोनी (26) नामक युवती अपने भाई आकाश सोनी (23) तथा जौनपुर निवासी मंगेतर मोहित सोनी (29) के साथ कार से अयोध्या दर्शन कर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में प्रतापगढ के रानीगंज कस्बे के पास उनकी कार सड़क के किनारे खड़े छोटे ट्रक से जा टकरायी।

राज ने बताया कि टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ट्रक उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने शीशा तोड़कर मोहित को बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों आकाश और सोनी को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि घायल मोहित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं. सलीम नरेश

नरेश