ताजमहल के रॉयल गेट पर तबीयत बिगड़ने के बाद एएसआई कर्मी की मृत्यु
ताजमहल के रॉयल गेट पर तबीयत बिगड़ने के बाद एएसआई कर्मी की मृत्यु
आगरा (उप्र), चार अगस्त (भाषा) ताजमहल परिसर में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी की मौत हो गई।
ताजमहल के संरक्षण सहायक कलन्दर बिंद ने बताया कि राधानगर सिकंदरा क्षेत्र के निवासी कैलाशी (56) सुबह साइकिल से ताजमहल पहुंचे थे।
बिंद ने बताया कि पश्चिमी गेट के अंदर रॉयल गेट के सामने वह अचानक गिर पड़े, उन्हें तुरंत एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिंद ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत का कारण पता चल सकेगा। भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब

Facebook


