बिजनौर में एक आरएसएस कार्यकर्ता और पड़ोसी के घर में घुसकर हमला, आरोपी हुआ घायल

बिजनौर में एक आरएसएस कार्यकर्ता और पड़ोसी के घर में घुसकर हमला, आरोपी हुआ घायल

बिजनौर में एक आरएसएस कार्यकर्ता और पड़ोसी के घर में घुसकर हमला, आरोपी हुआ घायल
Modified Date: March 14, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: March 14, 2026 8:20 pm IST

बिजनौर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) बिजनौर जिले के पुराने धामपुर में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता तथा उसके पड़ोसी पर कथित रूप से घर में घुसकर हमला करने को लेकर अन्य समुदाय के एक युवक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर गोलीबारी करते हुए अभिरक्षा से भागने का प्रयास करते समय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।

धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुराने धामपुर में शनिवार सुबह करीब चार बजे उसी इलाके के शोएब ने अपने परिजनों के साथ अमित शर्मा और उनके पड़ोसी आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के घरों में घुसकर हमला किया।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों घरों में तोड़फोड़ भी की। शर्मा ने आरोप लगाया कि हमलावर घर से 4.75 लाख रुपये नकद और गहने लूटकर ले गये।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने बताया कि कानून की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने कहा, ‘‘आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।’’

देर शाम पांडेय ने बताया कि दोपहर बाद आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने एक मुख्य आरक्षी की सरकारी पिस्तौल निकाल ली और फायर कर भागने का प्रयास करने लगा।

सीओ के अनुसार पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि शोएब से सरकारी पिस्तौल पुलिस ने बरामद कर ली है और उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में