Ayodhya News: अयोध्या नगर निगम की बड़ी लापरवाही, टैक्स जमा नहीं करने पर घर को किया सील, अंदर घंटों फंसी रही लड़की
अयोध्या नगर निगम की बड़ी लापरवाही, टैक्स जमा नहीं करने पर घर को किया सील, Ayodhya Nagar Nigam Latest News
Ayodhya Nagar Nigam Latest News. Image Source- IBC24
अयोध्या। Ayodhya Nagar Nigam Latest News: रामनगरी अयोध्या में नगर निगम की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज पुलिस चौकी इलाके में टैक्स बकाया होने के आरोप में नगर निगम की टीम ने एक घर और दुकान को सील कर दिया, जबकि उस समय घर के भीतर एक किशोरी मौजूद थी। सीलिंग के कारण किशोरी घंटों तक घर के अंदर फंसी रही।
Ayodhya Nagar Nigam Latest News पीड़ित परिवार के अनुसार, दोपहर के समय नगर निगम की टीम सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची थी। उस दौरान घर में तीन बेटियां थीं। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने मां और एक बेटी को जबरन हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया, जबकि एक किशोरी घर के अंदर ही रह गई। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने मकान और दुकान को सील कर दिया। परिजनों का कहना है कि किशोरी दोपहर से बाहर निकलने का प्रयास करती रही, लेकिन मकान सील होने के कारण वह अंदर ही फंसी रही। वहीं कड़ाके की ठंड में मां और एक बेटी सड़क पर भटकने को मजबूर हो गईं, जबकि घर के अंदर बंद किशोरी भूखी-प्यासी रही।
मचा हड़कंप
Ayodhya News: घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और पुलिस को दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पाटीदारों ने टैक्स की रकम उनसे वसूल कर नगर निगम में जमा नहीं की, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Balaghat Muslim Boycott: ‘छिना रोजगार.. लेन-देन भी हुआ बंद’.. यहां के 10 मुस्लिम परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, इस बड़े सम्मेलन के बाद गांव में कराई गई मुनादी
- Gariyaband Wife Murder Case: होमगार्ड बीवी की हत्या करने वाले पति पर आया अदालत का बड़ा फैसला.. स्पेशल जज ने सुनाई सजा, जानें कब और कैसे की थी हत्या
- RDB Infrastructure Share: लॉन्ग टर्म निवेशकों की लॉटरी! 5 साल में 4000% उछाल, इस खबर ने शेयर को आसमान पर पहुंचाया

Facebook


